Monday, 21 March 2016

आरक्षण व्यवस्था में नही होगा कोई बदलाव :जेटली


वित्त मंत्री ने कहा ,आरएसएस ने नही की है इसमे बदलाव की बात


नई दिल्ली-सरकार ने संसद में कहा है कि देश की आरक्षण व्यवस्था में बदलाव का उसका कोई इरादा नही है | सोमबार को राज्यसभा में सदन के नेता अरुण जेटली ने आरक्षण को खत्म करने की साजिश के विपक्ष के अंदेशे को ख़ारिज कर दिया | हालाँकि बसपा और सपा ने कहा कि संघ ने संपन्न लोगो को आरक्षण से दूर रखने की जो बात कही है वह एक बड़ी साजिश का हिस्सा है | सोमबार को विपक्ष के आरोप के जवाब में जेटली ने कहा कि आरएसएस ने वर्तमान आरक्षण नीति को बदलने या खत्म करने की बात नही कही है | गौरतलब है कि नागौर में रविवार को आरएसएस की प्रतिनिधि सभा के सम्मेलन में संपन्न लोगो को नौकरी और शिक्षा में आरक्षण नही देने की वकालत की गयी थी | इस पर बसपा प्रमुख मायावती ने इस बयान को पिछड़ी जातियों और एससी-एसटी के लिए बनी आरक्षण नीति को धीरे धीरे खत्म करने की योजना का हिस्सा बताया | उन्होंने कहा कि पिछडे वर्ग के लिए संबिधान में आरक्षण की नीति को आर्थिक आधार पर ले जाना चाहता है | सपा नेता राम गोपाल यादव ने भी आरएसएस और सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करते हुए स्थिति साफ करने को कहा | जबाव में जेटली ने कहा कि आरएसएस ने नीति के बदलाव की मंशा से कुछ भी नही कहा है | दरअसल रविवार को राजस्थान के नागौर में अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के एक सत्र में संघ के सर कार्यवाह भैय्याजी जोशी ने कहा था कि संपन्न वर्ग के लोगो को सोच-समझ कर आरक्षण की मांग करनी चाहिये | इस पर विपक्ष सोमवार को सरकार के खिलाफ हमलावर हो उठा | उसने आरोप लगाया कि सरकार आरक्षण खत्म करने की साजिश रच रही है | सोमवार को बसपा , सपा और जेडीयू सदन का कार्यवाही शुरू होते ही सभी काम रोक कर इस मुद्दे पर बहस की पेशकश की |    

पहली बार महिलाएं उड़ाएगी लड़ाकू विमान


 देश में महिला फाइटर पायलटो का पहला बैच जून में वायुसेना में होगा शामिल

नई दिल्ली-तीन कैडेट वाला महिला लड़ाकू पायलटो का पहला बैच १८ जून को भारतीय वायुसेना में शामिल किया जाएगा | एयर चीफ मार्शल अरूप राहा ने मंगलवार को कहा की तीन महिला प्रशिक्षु अधिकारियो ने लड़ाकू भूमिका में शामिल किये जाने की इच्छा व्यक्त की है | राहा ने कहा की हमने १९९१ में महिलाओ को पायलटो के रूप में शामिल किया था , यह केवल हेलीकाप्टर व परिवहन (विमानो) के लिए किया गया था | मै महिलाओं को फाइटर पायलटो के रूप में शामिल करने के वायुसेना के प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए रक्षा मंत्रालय का धन्यवाद करना चाहूँगा | उन्होंने कहा कि फ़िलहाल तीन महिला प्रशिक्षुओं ने फाइटर पायलट बनने की इच्छा व्यक्त की है | वे प्रशिक्षण के दूसरे चरण में है | प्रशिक्षण पूरा हो जाने के बाद वे पुरुष सहकर्मियों के बराबर होगी और १८ जून को पासिंग आउट परेड होगी | राहा ,वूमेन इन आर्म्ड मेडिकल कापर्स, पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे | रक्षा मंत्रालय ने महिलाओं को फाइटर पायलट के रूप में शामिल करने के प्रस्ताव को पिछले साल ओक्टुबर में हरी झंडी दे दी थी |       

परिकर ने की राहा की तारीफ

रक्षा मंत्री परिकर ने भारतीय वायुसेना में फाइटर पायलटो के रूप में महिलाओं को शामिल करने के प्रस्ताव को आगे बढ़ाने पर जोर देने के लिए एयर चीफ मार्शल राहा की तारीफ की | परिकर ने कहा कि भले ही मैने इस प्रस्ताव का समर्थन किया और इसे मंजूरी दी ,लेकिन वह राहा थे ,जिन्होंने रक्षा मंत्रालय के स्तर पर फाइल को आगे बढ़ाने के लिए लगातार जोर दिया | 

फर्जीवाड़ा कर ८ दिन में बांटे ९५४ करोड़ के ठेके


सीबीआई की विशेष अदालत में पेश चार्जशीट में यादव सिंह पर आरोप ,निलंबित चीफ इन्जीनियर की पत्नी समेत कुल १४ आरोपी


गाजियाबाद- काली कमाई के कुबेर के नाम से कुख्यात नोएडा अथॉरिटी और यमुना एक्सप्रेस-वे के निलंबित चीफ इंजिनियर यादव सिंह और घोटाले में उसके सहयोगियों के खिलाफ सीबीआई ने मंगलवार  को पहली चार्जशीट दायर कर दी | सीबीआई के डिप्टी एसपी राजेश कुमार ने यादव सिंह ,रामेंद्र  सिंह, कुसुमलता समेत कुल १४ लोगों के खिलाफ चार्जशीट गाजियाबाद की विशेष सीबीआई अदालत में दायर की | यादव सिंह ने फर्जीवाड़ा करके मात्र आठ दिन में ९५४ करोड़ के ठेके दे डाले | इनमे चर्चित अंडरग्राउंड केबल वर्क का ठेका भी शामिल है | विशेष न्यायाधीश जी. श्रीदेवी अब बुधवार को इस चार्जशीट पर संज्ञान ले सकती है | सीबीआई टीम शाम करीब साढ़े तीन बजे चार्जशीट लेकर गाजियाबाद विशेष कोर्ट पहुंची | सीबीआई की ओर से वरिष्ठ लोक अभियोजक बीके सिंह ने चार्जशीट कोर्ट में दायर की | चार्जशीट में सीबीआई ने दिखाया है की यादव सिंह ने अपने पदों पर रहते हुए जमकर घोटाले किये | सीबीआई की माने तो नोएडा अथॉरिटी में ही तैनात असिस्टेंट प्रोजेक्ट इंजिनीयर रामेन्द्र सिंह ,यादव सिंह का सबसे खास था | रामेन्द्र सिंह सीधे तौर पर सिर्फ यादव सिंह को ही रिपोर्ट करता था | सूत्र बताते है कि सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में यह भी बताया है कि धन का लेनदेन यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता के माध्यम से ही किया जाता था |  इसलिए सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में कुसुमलता के साथ ही कई ठेकेदारों को भी आरोपी बनाया है |     

जेएनयू परिसर में कन्हैया पर हमले की कोशिश


नई दिल्ली – जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष व देशद्रोह के आरोपी कन्हैया कुमार पर ब्रहस्पतिवार शाम कैंपस के अन्दर हमले की कोशिश की गई | गाजियाबाद निवासी युवक कन्हैया के सेना के बारे में दिए बयान से आहत है | जानकारी के मुताबिक, जेएनयू कैंपस स्थित एड ब्लॉक के पास शाम सवा छह बजे जेएनयू छात्रसंघ व वामपंथी छात्र संगठनो की  ओर से राष्ट्रवाद की क्लास आयोजित होनी थी | कन्हैया उसी क्लास में भाषण देने जा रहे थे | इसी बीच एड ब्लॉक से पहले विकास चौधरी नामक युवक अचानक उठा और कन्हैया की कमीज पकड़कर थप्पड़  मारने की कोशिश की लेकिन कन्हैया की सुरक्षा में लगे कर्मियो ने उसे पकड़ लिया | विकास को अन्य छात्र पीटते , इससे पहले जेएनयू सिक्योरिटी ने उसे अपने घेरे में ले लिया | पुलिस को इसकी शिकायत रात तक नही दी गई | बाद में कन्हैया के कहने पर जेएनयू सिक्योरिटी ने युवक को कैंपस से बाहर छोड़ दिया | हालाँकि,बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र के साथ एक अन्य युवक भी था | विकास ने जेएनयू कैंपस के गेट के बाहर विरोध शुरू कर दिया है | विकास जेएनयू का छात्र नही बताया जा रहा है |

कन्हैया के खिलाफ एक और परिवाद दर्ज
कानपुर- सेना के खिलाफ बयानवाजी करने पर जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के खिलाफ स्पेशल सीजेएम गगन भारती की कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया गया है | परिवाद में प्रोफ़ेसर निवेदिता मेमन और जेएनयू के अज्ञात छात्रों को भी शामिल किया गया है | परिवाद में ३० मार्च को वादी के बयान दर्ज कराए जाएंगे | एडवोकेट हर्ष कुमार ने जेएनयू के कन्हैया प्रोफ़ेसर निवेदिता और इन दोनों के भाषण सुनने वाले अज्ञात छात्रों के खिलाफ परिवाद दाखिल कराया है | वह आम छात्रों को भारत और कश्मीर के खिलाफ भड़का रही है | कन्हैया राजद्रोह का आरोपी है | 

भारत की बादशाहत से शुरू हुआ टी-२० युग


टी-विश्व कप के छठे संस्करण का आयोजन ८ मार्च से भारत में होगा | पहली बार यह टूर्नामेंट २००७ में खेला गया था जब धोनी के नेतृत्व में भारतीय टीम चैम्पियन  बनी थी ....

धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम ने वांडरर्स में खेले गए फाइनल में चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को पांच रन से हरा दिया | भारतीय टीम ने गौतम गंभीर के ७५ रनों की मदद से पांच विकेट पर १५७ रनों का स्कोर खड़ा किया | अंतिम वर में रोमांच अपने पूरे  शिखर पर था जब पाकिस्तान कीआखिरी जोड़ी क्रीज पर थी और पाकिस्तान को जीत के लिए चार गेंदों पर छह रनों की जरुरत थीपाकिस्तानी कप्तान मिस्बाह उल हक ४३ रन पर खेल रहे थे | भारत की ओर से गेंद जोगिन्दर शर्मा के हाथ में थी जिनकी दूसरी गेंद पर मिस्बाह छक्का जड़  चुके थे | कि मिस्बाह ने तीसरी गेंद पर स्कूप शॉट खेलकर गेंद को हवा में उछाल दिया | गेंद सीधे शार्ट फाइन लेग पर खड़े श्रीसंत के हाथो में गई और उनके कैच पकड़ते ही भारत की विश्व कप जीत का जश्न शुरू हो गया | भारत ने पहला टी-२० विश्व कप अपने नाम कर लिया |

संछिप्त स्कोर  भारत ५ विकेट पर  १५७ रन (गौतम गंभीर १७५, रोहित नाबाद ३०, उमर गुल ३/२८) पाकिस्तान : १५२ रन ऑलआउट १९.३ ओवरों में (इमरान नजीर ३३, मिस्बाह उल हक ४३, आरपी सिंह ३/२६ ,इरफान पठान ३/१६) |

विश्व कप २०१२ 

स्थल श्रीलंका

चैम्पियन - वेस्टइंडीज 

सर्वाधिक रन-  शेन वाटसन (ऑस्ट्रेलिया,मैन ऑफ द सीरिज) २४९ रन

सार्वधिक विकेट-  अजंता मेंडिस १५

विश्व कप २०१४
स्थल- बांग्लादेश
चैम्पियन- श्रीलंका
सर्वाधिक रन- विराट कोहली ३१९ (मैन ऑफ द सीरिज)
सर्वाधिक विकेट- इमरान ताहिर १४ (द सीरिज)
गत उपविजेता श्रीलंका की टीम भारतीय टीम को फाइनल में छह विकेट से हराकर चैम्पियन बनी |


टी-२० वर्ल्ड कप : (खिलाड़ियो से पहले सुरक्षा टीम भेजेगा पाक)


धर्मशाला में १९ मार्च को होने वाले भारत-पाक मैच को लेकर बढ़ा संशय   

इस्लामाबाद/नई दिल्ली-हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में भारत और पाकिस्तान के बीच प्रस्तावित टी-२० वर्ल्ड कप के मुकाबले को लेकर पैदा हुए विवाद के बीच पाकिस्तान की सरकार ने अपनी 
टीम के दौरे से पहले स्थिति की समीक्षा के एक सुरक्षा टीम भारत भेजने का फैसला किया है | 
पहले पाकिस्तान की सरकार ने आठ मार्च से तीन अप्रैल तक आयोजित होने वाले इस टूनामेंट
के लिए अपनी टीम को भारत जाने की अनुमति दे दी थी ,लेकिन विवाद के बाद प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अपने आन्तरिक सुरक्षा मामलो के मंत्री चौधरी निसार अली खान को एक टीम भारत भेजने का निर्देश दिया | इस सुरक्षा टीम की रिपोर्ट के आधार पर ही अब अंतिम फैसला लिया जाएगा | इससे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से पाक टीम को पूरी सुरक्षा मुहैया करवाने के आश्वासन के बाबजूद दौरे पर संशय के बादल कायम है | पाकिस्तान के आन्तरिक सुरक्षा मामलो के मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि प्रधानमन्त्री ने आन्तरिक मामलो के मंत्री को नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग की सहायता से भारत में पाक टीम की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया है , इधर सुरक्षा कारणों से पीसीबी के अपनी टीम नही भेजने की धमकी के एक दिन बाद बीसीसीआई ने अपनी तरफ से पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया था | बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी राजीव शुक्ला ने कहा कि जहाँ तक बीसीसीआई का संवंध है तो पाक टीम को पूरी
सुरक्षा मुहैया करवाई जाएगी| उनको सुरक्षा इंतजाम को लेकर चिंता करने की जरुरत नही है |

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली –अपने ज़माने के भारत ही नही दुनिया के बेस्ट लेफ्ट आर्म स्पिनर बिशन सिंह बेदी मेजबान होने के नाते भारतीय टीम का दावा टी-२० वल्ड कप में मजबूत मानते है | भारत की टीम बहुत संतुलित है | 

जेएनयू मामले पर संघ के कड़े तेवर


देश विरोधी गतिविधि चलाने वालो पर संघ की कठोर कार्यवाई की मांग


नागौर- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कथित राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के रूप में तब्दील हो रहे 
विश्वविद्यालय परिसरों पर चिंता जताई है | संघ ने केंद्र और राज्य सरकारों से मांग की है कि वे ऐसे राष्ट्र और समाज विरोधी तत्वों पर कड़ी कारवाई करे | संघ ने कहा है कि सरकार को इस बात पर ध्यान देना चाहिये कि देश के शैक्षिक संस्थान राजनैतिक गतिविधि के केंद्र न बने | रोहित वेमुला और जेएनयू मामले को सामाजिक वातावरण प्रदूषित करने वाली घटना करार देते हुए संघ के सरकार्यवाह भैया जी जोशी ने कहा है बीते चंद महीनों से देश के  कुछ विश्वविधालयो में राष्ट्रीय विरोधी और देश को नुकसान पहुचाने वाली गतिविधियों के जो समाचार मिले है वे चिंताजनक है | उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर देश को तोड़ने और बर्बाद करने वाले नारों को स्वीकार नही किया जा सकता है | संसद को बम से उड़ाने की साजिश करने वाले अपराधियों को शहीद का दर्जा देकर उन्हें सम्मानित करने सरीखे कृत्यों से लगता है की ऐसे लोगो का देश के संविधान और संसद में विश्वास नही है | जेएनयू और रोहित मामले को तूल दे रहे सियासी दलों पर निशाना जेएनयू और रोहित वेमुला मामले को सियासी तूल दे रहे राजनैतिक दलों पर निशाना साधते हुए भैया जोशी ने कहा है कि देश में राष्ट्रीय विचारधारा को प्राप्त हो रही स्वीकृति से अराष्ट्रीय और असमाजिक तत्वों की सेहत बिगड़ी है |आरक्षण की मांग को लेकर गुजरात में हुए हिंसक आन्दोलन पर सख्त तेवर दिखाते हुए संघ ने कहा है कि आरक्षण की मांग को लेकर दोनों राज्यों में किया गया हिंसक आन्दोलन समस्त प्रशासन व्यवस्था के लिए चुनौती तो खड़ी करता ही है | इससे समाजिक सौहार्द और विश्वास में दरार पैदा होती है | भैया जोशी ने कहा योजनाबद्ध देश विरोधी गतिविधि चलाने वाले व्यक्ति और संस्थाओ के प्रति प्रशासन को कठोर कार्यवाई करनी चाहिये | उन्होंने समाजिक उन्माद पर चिंता व्यक्त करते हुए सियासी दलों से आह्वान किया है कि वे तुष्टिकरण
की निति छोड़कर ऐसी घटनाओ को गंभीरता से ले |

रेल बजट


नई दिल्ली रेल बजट में रेल मंत्री सुरेश प्रभु की कृपा बुजुर्गो ,महिलाओं और बच्चों पर बरसी | बजट में प्रभु ने इन वर्गो की सुरक्षा ,सुबिधा का खास ध्यान रखा है | रेल मंत्री ने बुजुर्गो के लिए जहाँ नीचे की बर्थ के आरक्षण का दायरा बढ़ा दिया है ,वही महिलाओं के लिए ३३ फीसदी उपकोटा तय करने और इन्हे कोच के बीच में प्राथमिकता के आधार पर बर्थ देने की घोषणा की है | महिलाओं की सुरक्षा के लिए २४/७ हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई है | इसके तहत महिलाएं १८२ नंबर पर किसी भी समय अपनी शिकायत और असुबिधा की जानकारी दे सकेगी | रेल मंत्री ने बच्चो के लिए ट्रेनों में खानपान की विशेष व्यवस्था करने का एलान किया है | इसके अतिरिक्त स्टेशनो पर बच्चो के लिए शिशु आहार ,गरम दूध और गरम पानी की भी प्राथमि-कता के आधार पर व्यवस्था करने की घोषणा की गयी है | रेल मंत्री ने बुजुर्गो के लिए रिजर्व सीटो की संख्या में ५० फीसदी की बढौतरी की घोषणा की है | इसके तहत अब हर ट्रेन की संभी श्रेणियों में नीचे की १२० सीटें बुजुर्गो के लिए आरक्षित रहेंगी | बुजुर्गो की सुबिधा के लिए रेल मंत्री ने यात्री बंधुओ की संख्या भी बढ़ाने की घोषणा की है | बजट भाषण में प्रभु ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा रेलवे के समक्ष बडी चुनौती है | इसी के मददेनजर महिलाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर शुरू करने के अलावा कोच के बीच की सीटो को भी महिलाओं के लिए आरक्षित रखा जाएगा | रेल मंत्री ने कहा कि आरक्षित  सीटो में भी महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी | इसके तहत इस वर्ग के लिए आरक्षित श्रेणी में ३३ फीसदी का उपकोटा भी तय करेंगे |

उम्मीदों पर खरा नही उतरा बजट : जयललिता
चेन्नई तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने ब्रहस्पतिवार को रेल बजट में घोषित रेल ऑटो हब की राज्य में  स्थापना और किराए में कोई बढोतरी न किए जाने जैसी पहलों का स्वागत किया लेकिन कहा कि कुल मिलाकर यह रेल बजट राज्य के लोगो की उम्मीदों को पूरी नही

कर पाया है | बजट में न किसी नए ट्रेन की घोषणा हुई है और न नये लाइन की | 

एनजीटी की बाधा पार कर शुरू हुआ श्रीश्री का मेगा शो


पीएम मोदी बोले, आर्ट ऑफ लिविंग से देश को नई पहचान मिली भारत के पास बहुत कुछ जिसकी दुनिया को तलाश


 नई दिल्ली- विवादों और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की बाधाओं को पार कर दिल्ली में यमुना किनारे शुरू हुए आर्ट ऑफ लिविंग के विश्व संस्कृति महोत्सव में प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के पास वो मानवीय विरासत है ,जिसकी तलाश पूरी दुनिया को है | दुनिया केवल आर्थिक हितो से जुडी है ऐसी बात नही है यह मानवीय मूल्यों से जुडी हुई है और ऐसा होना भी चाहिये | आर्ट ऑफ लिविंग मिशन से भारत को एक अलग पहचान मिली है | इसका यह आयोजन कला का कुम्भ मेला है | शुक्रवार को शुरू हुए कार्यक्रम में श्रीश्री रविशंकर ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि कुछ लोगो ने इसे एक प्राइवेट पार्टी बताया | निश्चित तौर पर यह एक प्राइवेट पार्टी है क्यूंकि पूरी दुनिया मेरा परिवार है | उन्होंने कहा की किसी भी महान कार्य में अड़चन तो आती ही है | लेकिन आखिर में फल मीठा होता है प्रधानमंत्री ने आर्ट ऑफ लिविंग के तीन दिवसीय वर्ल्ड कल्चर फेस्टिवल का उद्घाटन करते हुए कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग का मिशन १५० देशों में यह मिशन फ़ैल चुका है |पीएम ने कहा इस कार्यक्रम को लेकर प्रकति ने भी कसौटी कसी जिसमे यह सफल हुआ | यह भी तो एक आर्ट ऑफ लिविंग ही है जब अपने लिए नही औरो के लिए जीते है तो आर्ट ऑफ लिविंग चाहिये | जब लोग मै से टूट कर हम की ओर चलते है तो आर्ट  ऑफ लिविंग चाहिये | हम वसुधैव कुटुम्बकम की कामना करते है यही आर्ट ऑफ लिविंग है | यह ज्ञान हमारे ऋषियों-मुनियों ने हमे दिया है  | हमारे पास सांस्कृतिक विरासत है | 

अफजल गुरु नही ,रोहित वेमुला है मेरे आदर्श: कन्हैया



जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष ने मीडिया के सामने रखी अपनी बात नई दिल्ली अफजल गुरु नहीं, बल्कि रोहित वेमुला मेरे लिए आदर्श है | मै व्यक्ति के तौर पर एक जगह हूँ , जेएनयू स्टूडेंट यूनियन प्रेसीडेंट के तौर पर अलग और गरीब माँ मीना देवी के बेटे के तौर पर अलग हूँ | मैं जेएनयू छात्रसंघ के आधार पर अपनी बात रख रहा हूँ | अफजल गुरु भारत के संबिधान के तहत अखंड भारत के नागरिक थे | भारतीय संबिधान के तहत कानून ने उसे सजा दी लेकिन यही कानून हमे बोलने की भी आजादी देता है |यह कहना है जवाहर लाल नेहरु विश्वविध्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार का | जेएनयू कैंपस में छात्रसंघ अध्यक्ष ने जेल से छुटने के बाद पहली बार शुक्रवार को मीडिया से बात की हालाँकि अफजल गुरु पर एक बार और स्थिति स्पष्ट करने के सवाल को वह टाल  गए, जबकि इस प्रश्न पर वहां मौजूदा छात्र शोरशराबा व रोकटोक करने लगे कन्हैया ने कहा कि मै आपके माध्यम से अपनी आवाज देश की जनता तक पहुचाना चाहता हूँ| हम जेएनयू के छात्र देश के लोगो को आश्वस्त करना चाहते है कि उनके टैक्स से मिलने वाली सब्सिडी से जेएनयू में छात्र पढ़ते है और उनका पैसा बिल्कुल गलत खर्च नही हो रहा | देश की जनता को विश्वास दिलाता हूँ कि हम भी कश्मीर को भारत का ही अंग समझते है मै नेता नही विधार्थी हूँ | और आगे शिक्षक बनना चाहता हूँ | पीएम पर साधा निशाना कन्हैया ने कहा , देशद्रोह और राजद्रोह में फर्क होता है देश की सरकार एक पार्टी की सरकार एक दफ्तर की सरकार बनकर रह गई है उनको यह याद दिलाना है कि  आप देश के पीएम है, शिक्षा मंत्री है मै साफ कर दूँ कि हमारे आपसे मतभेद है , मतभेद नही अंग्रेजो ने देशद्रोह का कानून बनाया था | इस देश के अंदर न्याय के पक्ष में खड़े होने वालो के खिलाफ इसका इस्तेमाल किया गया इसे खत्म करना चाहिये |